RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: सारण:वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी “गौरव यात्रा” पहुँची छपरा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों तथा खेल प्रेमियों ने किया इसका स्वागत।

11-20 नवम्बर की अवधि में राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रहा है वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का आयोजन।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)02 नवंबर।वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का अयोजन 11-20 नवंबर की अवधि में राजगीर में नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। यह बिहार में खेलों के विकास में अहम साबित होगा।
इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी का “गौरव यात्रा” के तहत बिहार राज्य के सभी जिलों में परिभ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में गौरव यात्रा के तहत ट्रॉफी का आज सारण जिला मुख्यालय छपरा में आगमन हुआ।
राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने इस ट्रॉफी का स्वागत किया तथा इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से राज्यस्तरीय बालिका वुशू प्रतियोगिता के लिये छपरा आयी टीमों के खिलाड़ी भी मौजूद थे। सबों की उपस्थिति में बॉल पासिंग सेरेमनी के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का समापन हुआ। इसके बाद ट्रॉफी गौरव यात्रा अपने अगले गंतव्य मुजफ्फरपुर के लिये प्रस्थान हुई।
इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए,नजारत उपसमाहर्त्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सहित विभिन्न खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ 7.52 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.56 लाख रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

भोजपुर: 07 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त राम निवास यादव ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी जन समस्याएं ,संबंधित पदाधिकारियों को जल्द निराकरण करने का दिया आदेश।

rktvnews

वैशाली:जिला परिषद, वैशाली के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में आशुतोष कुमार निर्वाचित।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे,तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment