RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने वी0वी0पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)02 नवंबर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने आज बेतिया प्रखण्ड कार्यालय परिसर अवस्थित वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप वीवी पैट वेयर हाउस का रख-रखाव सुनिश्चित करें। वीवी पैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखें। इसके साथ ही साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें।
उन्होंने निर्देश दिया कि वीवी पैट वेयर हाउस में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरा हमेशा फंक्शनल रहे, इसे सुनिश्चित किया जाय। साथ ही सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाय।
निरीक्षण के दौरान अवर निर्वाचन पदाधिकारी, यशलोक रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भांगड़ा बीट्स का जलवा! “अज ना बुला जट्टां नूं” एमी विर्क का गाना ‘गोडे गोडे चा 2’ से बना इस सीज़न का मेंस एंथम।

rktvnews

पटना:प्रकृति के मनोरम चितेरे और छायावाद-युग के महान कवि थे पंत: डॉ सुलभ

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने किया बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:5 दिवसीय जिलास्तरीय विधालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: नवज्योति और एरो क्लब ने खेली बराबरी की पारी, एथलेटिको बना विजेता।

rktvnews

दरभंगा:मतदान प्रक्रिया के लिए महिलाओं को उप निदेशक, जन-सम्पर्क द्वारा दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment