RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन से संबंधित बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)02 नवंबर। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी ने पराली प्रबंधन की सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। किसान धान फसल की कटनी के बाद अपने खेतों में आग न लगा पाए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया। आग लगने से खेतों में होने वाले नुकसान के साथ-साथ इसके प्रबंधन पर व्यापक चर्चा की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। साथ ही जिन क्षेत्रों में पराली जलाने की शिकायत प्राप्त होती है, वहां के कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कृषि पदाधिकारी बक्सर, कृषि विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी, कृषि समन्वयक के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:कृषकों को मेरे पंचायत में मिलेगी सारी सुविधा: प्रियरंजन सिंह

rktvnews

नई दिल्ली:मजबूत अंतर-सामुदायिक सौहार्द्र की दिशा में संवाद का आह्वान:राजेन्द्र पाल गौतम बोले ,”बंद कमरों की चर्चा से नतीजे नहीं निकलेंगे”।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा “भूमि सम्मान” समारोह में प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र से उपायुक्त अबु इमरान किये गए सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

Leave a Comment