
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 अक्टूबर। बुधवार को उत्क्रमित हाई स्कूल बरौली में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने अलग- अलग प्रकार की मनभावन रंगोलियां बनाई। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने बच्चों की इस कला की सराहना कर हरित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों और अभिभावकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।छात्राओं ने स्कूल परिसर में विभिन्न रंगों की चादर बिछाते हुए सुंदर-सुंदर रंगोली की कलाकृति उकेरी। इस मौके प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार, अखिलेश सिंह, नवीन कुमार, मधुमिता, राजेश कुमार, मनीष वत्स, धीरज सोनाली सिंह, अनुपमा, आदर्श आदि उपस्थित थे।
