RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार:भोजपुर: मिट्टी के दीपो में दीपोत्सव का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अक्टूबर। मंगलवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर मध्य विद्यालय बभनियांव सह् उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव में विद्यालय परिवार द्वारा मिट्टी के दीप जलाकर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी ने बताया कि इसे लेकर बच्चों के बीच उत्साह का माहौल था। धनतेरस के दिन से ही दीपावली का प्रारंभ शुरू हो जाता है। बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि मिट्टी के दीप जलाने से विशेष परिवार को रोजगार का अवसर भी प्रदान होता है।
अब अधिकांश लोग दीपावली और धनतेरस के दिन मिट्टी के दीप में ही दीपोत्सव मनाते हैं।
दीपक जलकर अंधेरा हटाकर दूसरों को उजाला बांटता है और अपने परिवेश को प्रकाशित करता है।इस अवसर पर वर्ग 6,7 एवं 8 की छात्राओं ने रंगोली बनाकर सभी का मनमोह लिया।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक बन्दना कुमारी, शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु, धन्नजय कुमार सिंह, संजीव कुमार,चन्द्रकांत तिवारी, शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप,प्रेमजीत कुमार, निखिल कान्त,मौसम कुमार, शिक्षिका कंचनमाला कुमारी, कुमारी अंकिता, कृति कुमारी गुप्ता, शिक्षा सेवक प्रमोद कुमार, रात्रि प्रहरी हीरालाल यादव उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत दिव्यांगजनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति 7 मई को।

rktvnews

12 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारतीय श्रम बाजार के हालात पिछले 6 वर्षों में काफी बेहतर हो गए हैं, बेरोजगारी दर वर्ष 2022-23 में घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई।

rktvnews

बागपत:धनवंतरी जयंती पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से आयुर्वेद पौधों के बारे में ली जानकारी।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में “राम धुन” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

रोजगार एवं सामाजिक विकास, कनाडा सरकार के एसोसिएट उप मंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दोनों सचिवों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment