
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।आज पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज द्वारा नवीन पुलिस केन्द्र, भोजपुर (आरा) में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों का परेड का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड कौशल का निरीक्षण किया। साथ ही परेड के दौरान पाई गई कमियों के निराकरण तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
