RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार: भोजपुर: आनंद इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अक्टूबर। मंगलवार को दीपावली एवं छठ पूजा पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने खूबसूरत दीयों में दीपप्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र छात्राओं द्वारा दीपों को सजाकर लाया गया था। जिसमें कृति सिंह ( वर्ग द्वितीय) के दीप को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अवसर पर बच्चों ने पटाखों और मिष्ठानों का आनंद लिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने दीपावली के अर्थ एवं इसकी महता पर प्रकाश डाला। रंग बिरंगे पोशाकों में बच्चों ने नृत्य भी प्रस्तुत किए। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि विद्यालय में हरेक वर्ष इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी कार्यक्रम के साथ विद्यालय में छठ पूजा तक की छुट्टी की घोषणा की गई। प्राचार्य अरशद खुर्शीद और शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य अरशद खुर्शीद, पलक, रुबी, जयकुमार, सलोनी, पूजा,साक्षी, अनामिका, रितु, सपना, सुधा और रुचि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र ख़ूबसूरत रंगोली एवं बच्चों का उत्साह रहा। इस अवसर पर कई अभिभावक गण भी मौजूद रहें।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रीमैन सुजीत को पर्यावरण दिवस पर किया सम्मानित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:41 बंदियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना से किया गया लाभान्वित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

rktvnews

13 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आशाकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का माले ने किया समर्थन!आशाकर्मियों को 18 हजार रुपए प्रति माह न्यूनतम मानदेय दी जाए-माले!

rktvnews

Leave a Comment