RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार:भोजपुर: माउंट लिट्रा जी विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर। सोमवार को माउंट लिट्रा जी विद्यालय बामपाली के प्रांगण में दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्रेयांश जैन , उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्या डॉ सहाया मेरी,वरिष्ठ समन्वयक विशेष विजय कुमार, प्रधानाध्यापक रत्नेश चौबे,प्रधानाध्यापिका सोनी चौधरी , शिक्षक गण एवं छात्र गण उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना से हुई। बच्चों द्वारा दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छठ पर्व के रंग में रंग कर पूरा विद्यालय परिसर ही भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर अध्यक्ष ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांति से पर्व को मनाने का संदेश दिया।बच्चों ने अपने कक्षा द्वार पर सुंदर -सुंदर रंगोली बना सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का मुख्य केंद्र रहा विद्यालय के चारों हाउसों के बीच आयोजित रंगोली प्रतियोगिता ।
विद्यालय की प्राचार्या ने पर्वों का क्या महत्व है,हम क्यों इन्हें मनाते हैं तथा कैसे इसे मानना चाहिए,इन बिंदुओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन खुशी गुप्ता और रिद्धि ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Related posts

भारत की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा जरूरी।

rktvnews

गढ़वा:आवास योजना के कार्य के एवज में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर:स्वच्छता ही सेवा 2025 समापन दिवस पर सफाई मित्रों के कार्यों की की गई सराहना।

rktvnews

भोजपुर: सहार प्रखंड में चला विशेष मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment