RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:बक्सर:दीक्षा और निधि की उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव।

दीक्षा और निधि सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)29 अक्टूबर । सोमवार को अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, बक्सर द्वारा सीनियर वुशु अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप जॉर्जिया, 2024 में स्वर्ण पदक विजेता सुश्री दीक्षा कुमारी एवं राष्ट्र स्तर पर कांस्य पदक विजेता सुश्री निधि कुमारी को समाहरणालय सभा कक्ष में सम्मानित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा दीक्षा एवं निधि को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुश्री दीक्षा ने न केवल बिहार अपितु पूरे देश को गौरवान्वित किया है। जॉर्जिया में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में इन्होंने इंडोनेशिया के धुरंधर खिलाड़ी को हराकर प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक अपने नाम किया है यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत अनुशासन एवं अटूट समर्पण का प्रमाण है। सफलता के इस संघर्ष एवं कठिनाइयों के सफर में बिहार खेल प्राधिकरण का भी योगदान रहा है जिनके द्वारा 29 अगस्त को उन्हें पुरस्कृत करते हुए हौसला बढ़ाया गया था।
निधि ने सीनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने परिवार एवं जिले का नाम रौशन किया है। निधि को बक्सर विधानसभा निर्वाचन 2019 के दौरान ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी चुना गया था।

दीक्षा और निधि ने बक्सर के युवाओं से खेल जगत में नाम रोशन करने का मंत्र दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। दीक्षा और निधि के उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए समस्त जिलेवासियों की तरफ से उज्जवल भविष्य की कामना की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि खेल विभाग द्वारा जिले में कई नए संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिला खेल पदाधिकारी को निदेश दिया कि बक्सर जिला अंतर्गत खेल अवसंरचनाओं के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाये।
उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता ने भी दीक्षा और निधि को सम्मानित करते हुए कहा की अब बेटियां अपने कंधों पर समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दोनों बेटियों को कहा कि अपने तरह दूसरो को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करे।
उक्त कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

देश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए सुधार उपाय।

rktvnews

जिलाधिकारी ने ओम साईं पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण!जन उपयोगी सुविधाओं के अर्न्तगत पेयजल एवं स्वच्छ प्रशाधन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें पेट्रोल पम्प संचालक।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘5 राज्यों के PACS को प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केंद्र के संचालन के लिए स्टोर कोड वितरित करने के कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

झारखण्ड:रीढ़ विहीन मुख्यमंत्री हैं चंपाई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

नारनौल:मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए किए जा रहे खास इंतजाम: डीसी, मोनिका गुप्ता

rktvnews

भारत-इस्राइल संबंध: इतिहास की गहराई से आज के रणनीतिक बंधन तक।

rktvnews

Leave a Comment