RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: नवज्योति क्लब पकड़ी और तापा एकादश के बीच खेला गया दूसरा सेमी फाइनल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 28 अक्टूबर। आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा के खेल मैदान में आयोजित राधा शरण सिंह मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच नवज्योति क्लब पकड़ी बनाम तापा एकादश के बीच खेला गया मैच के 16 मिनट में तापा एकादश के खिलाड़ी राहुल कुमार ने गोल किया इस तरह तापा एकादश की टीम मैच में एक गोल से आगे हो गई वहीं दूसरा गोल मैच के 29 मिनट में विकास कुमार ने किया मध्यांतर तक तापा एकादश की टीम दो गोल से बढत बना ली यह बढत अंतिम तक कायम रहा इस तरह तापा एकादश 2/0 से विजय रहा इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार, डॉ रंजन कुमार सिंह, राहुल कुमार थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रदिप नारायण सिन्हा कार्यकारिणी सदस्य जिला फुटबाल संघ भोजपुर थे। संघ सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 5 नवंबर 2024 को राधा शरण सिंह मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मैच शाहाबाद हीरोज बनाम तापा एकादश के बीच अपराहन 1:30 बजे महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के खेल मैदान पर खेला जाएगा ।इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राम मूर्ति प्रसाद अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ भोजपुर , संयोजक वीर बहादुर यादव,सहसचिव सुधीर कुमार सिंह, जिला फुटबाल संघ भोजपुर पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल एवं शशि सिंह, डॉ रंजन कुमार सिंह, धनजी कुमार ,राहुल कुमार ,मोहम्मद शमशाद ,रामचंद्र ,रणधीर सिंह, विशाल कुमार, धीरज कुमार, अशोक कुमार ,एमडी अंसारी , नीलम देवी, जमालुद्दीन झमन ,किशोर प्रसाद उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच द्वारा केशवपुर गंगा घाट से आरा सिद्धनाथ मंदिर तक निकाली गई कावड़ यात्रा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आत्म दर्शन और परमात्मा दर्शन की कुंजी सद्गुरु देव प्रदत युक्ति भेद से ही सम्भव : भूपेंद्र राय

rktvnews

भोजपुर:रमैया कुमार सिंह महाराजा कॉलेज के बने प्रशाखा पदाधिकारी।

rktvnews

नाबालिग की रूकवाई शादी!संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने दिखाई तत्परता।

rktvnews

Leave a Comment