RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान दाना के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर टकराने की आशंका के मद्देनज़र भारतीय तटरक्षक बल ने एहतियाती उपाय किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 अक्टूबर।चक्रवाती तूफान दाना के 24-25 अक्टूबर, 2024 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने की आशंका है, जिसे देखते हुए इसलिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) क्षेत्र (उत्तर-पूर्व) ने समुद्र में जान-माल की सुरक्षा के लिए कई एहतियाती उपाय किए हैं। आईसीजी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और चक्रवात से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।
आईसीजी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जहाजों, विमानों और रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशनों को मछुआरों और नाविकों को मौसम की नियमित चेतावनी और सुरक्षा सलाह प्रसारित करने का काम सौंपा है। ये अलर्ट मछली पकड़ने वाले सभी जहाजों को लगातार भेजे जा रहे हैं और उनसे तुरंत किनारे पर लौटने तथा सुरक्षित आश्रय लेने का आग्रह किया जा रहा है। आईसीजी ने अपने जहाजों और विमानों को समुद्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया है। इसके अतिरिक्त, आईसीजी के कर्मचारी त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। तटीय क्षेत्र के मछुआरा समुदायों को विभिन्न चैनलों, जिसमें गांव के प्रधान भी शामिल हैं, के माध्यम से सूचित किया गया है कि वे चक्रवात के गुजरने तक समुद्र में न जाएं। आईसीजी हाई अलर्ट पर है, इसकी प्रतिबद्ध आपदा राहत टीमें सहायता, बचाव और राहत अभियान के लिए तैयार हैं।

Related posts

भोजपुर: भाजपा भोजपुर ने लालू परिवार के अहंकार और बाबा साहेब के अपमान के विरुद्ध दिया धरना।

rktvnews

राजस्थान: मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, संबद्ध स्कूल/कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र तय करने हेतु एक समिति की बैठक की।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल के तहत नई दिल्ली में सांसदों के साथ साइकिल चलाई; नागरिकों से भारत में निर्मित उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

rktvnews

मुख्य सचिव ने की 3 जुलाई को होने वाले पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment