RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा बैठक।

छपरौली खंड शिक्षा अधिकारी को दी प्रतिकूल प्रविष्टि।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21अक्टूबर।आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागर में बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभाग से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग की प्रगति का आकलन करना और योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान करना था।
शिक्षा की गुणवत्ता सुधार: जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों का उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की बौद्धिक और सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए नवाचार आवश्यक है।
स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं: उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, जैसे शुद्ध पेयजल, शौचालय और बिजली की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा ऑपरेशन किया कलर से सभी पैरामीटर पूर्ण होने चाहिए।
जिलाधिकारी ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया जाए खंड शिक्षा अधिकारी समय से प्रतिदिन दो विद्यालयों का निरीक्षण 10:00 से पूर्व अवश्य करें । खंड शिक्षा अधिकारी छपरौली के कार्यों की स्थिति अच्छी न होने पर नाराजगी व्यक्ति और उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने सिंगोली तागा में इको क्लब के अंतर्गत वृक्षारोपण जो किया गया है इसी सप्ताह में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों को घुमाया जाए। डीटी प्रक्रिया अंतर्गत विभिन्न स्रोत पर लंबी डाटा जो 3750 है इसे अगली बैठक तक जीरो करने के निर्देश दिए।
आर टी पोर्टल पर शत प्रतिशत से डाटा फीडिंग की समीक्षा की जिसमें प्रवेश से वंचित 165 छात्रों की संख्या पर नाराजगी व्यक्त की और इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मिड-डे मील योजना की समीक्षा भी की गई, जिसके तहत जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता और समय पर वितरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई उन्होंने कहा जिन विद्यालयों में मिड डे मील बनने में प्रधान या अन्य व्यक्ति कोई बाधक बन रहा है उनके प्रति कार्यवाही की जाए और बच्चों के लिए विकल्प व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए और प्रैक्टिकल गैप्स के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग अच्छे कार्यों की योजना बनाएं विद्यालयों का वातावरण और शिक्षा में कोई लापरवाही ना हो।
उन्होंने शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनकी क्षमता विकास के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने निर्देश दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश विद्युत कंपनियों के कार्मिकों/पेंशनरों और उनके आश्रितों को मिलेगा स्वास्थ्य योजना का लाभ।

rktvnews

पहले अपने गिरेबान में झाँकना सीख लीजिए..!

rktvnews

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ भोजपुर ईकाई की बैठक आयोजित।

rktvnews

मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में खारे जल में झींगापालन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment