RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार: भोजपुर:विटामिन बी 12 नस के लिए काफी उपयोगी:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अक्टूबर।एक स्थानीय होटल के सभागार में विटामिन बी 12 ( साइनोकोबालामिन) के बारे में मेडिकल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीएमओ भोजपुर डॉक्टर के एन सिन्हा ने किया। आयोजन में प्रमुख रूप से सीनियर सर्जन चिकित्सक डॉ एसपी श्रीवास्तव ,पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ मधुकर प्रकाश, डॉ के एन सिंह, डॉक्टर ए अहमद, सर्जन डॉ विजय गुप्ता, ओमप्रकाश जी रमेश कुमार बर्मन आदि रहे। सेमिनार में विटामिन बी 12 (साइनोकोबालामिन ) पर डा के एन सिन्हा ने बताया की यह विटामिन पूरे शरीर के नस के लिए बहुत ही उपयोगी है,खासकर दिमाग के नस और शरीर के बाहरी नसों के लिए भी। इसकी कमी से हाथ पैर में झिनझिनी ,सूनापन या कमजोरी हो जाता है । दिमाग की भी कई तरह की बीमारियां होती है। स्मरण शक्ति, कार्य करने की शक्ति में काफी कमी हो जाती है। और कई तरह के दिमागी बीमारी ,डिमेंशिया सेनाइल ब्रेन एट्रॉफी, अल्जाइमर’, पेरीफेरल न्यूरोपैथी आदि। यह विटामिन बी 12 कई माध्यम से उपयोग किया जाता है। जैसे टैबलेट के रूप में , इंजेक्शन के रूप में और एक नया विधि आया है, जिसमें नाक में इस दवा का स्प्रे किया जाता है। जिससे बहुत जल्दी ही विटामिन का लेवल बढ़ता है और अपना काम अच्छे ढंग से करता है। इस विटामिन के नजल स्प्रे के रूप में नाजो बी 12 नाम की एक दवाई है। जिसे ट्राईका कंपनी बनाती है जिसके मैनेजर मि.महेश भट ने सारी व्यवस्था की।

Related posts

राजस्थान :सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का समापन।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया महागठबंधन के भोजपुर के सभी जिला अध्यक्ष व सचिवों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज और NEET,AEDO पेपर लीक के खिलाफ आइसा RYA का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन l

rktvnews

भोपाल:सेवा ही सच्ची साधना, यही जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:रामलीला के तीसरे दिन रावन बाणासुर संवाद और धनुष यज्ञ का हुआ मंचन।

rktvnews

भोपाल:अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई,आयुक्त एवं संचालक शामिल हुए विदाई समारोह में।

rktvnews

Leave a Comment