RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार: पूर्वी चंपारण:टीबी मुक्‍त अभियान को लेकर केंद्रीय टीम ने की जिला यक्ष्मा केंद्र व स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल।

टीम ने सघन जागरूकता एवं यक्ष्मा रोगियों की खोज को लेकर दिए कई सुझाव।

टीबी रोगियों का पता लगाने के लिए घर घर खोज जरुरी।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)15 अक्टूबर।टीबी मुक्‍त अभियान को लेकर केंद्रीय टीम द्वारा जिला यक्ष्मा केंद्र व 14 साइटों पर स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। इस सम्बन्ध में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि केंद्रीय टीम में डॉ संजय कुमार सिन्हा, डब्लू एच ओ के डॉ आकिल उमर व अन्य प्रतिनिधि आए हुए है जो जिले में 5 स्टेप में, 14 साईट पर जाकर स्वास्थ्य केंद्र के जाँच, लैब, मशीन, कंप्यूटर रिपोर्ट, दवाओं, चिकित्सक मास्क, आदि की जानकारी लेते हुए सुधार हेतु कई निर्देश दिए। डॉ उमेश कुमार सिन्हा ने जिला यक्षमा केंद्र का निरिक्षण करते हुए व्यवस्था को सुदृढ़ बताया, वहीं उन्होंने सघन जागरूकता एवं यक्ष्मा रोगियों की खोज को लेकर दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। केंद्रीय टीम ने कहा कि अभियान चलाकर पंचायतों में घर-घर सर्वे कर संदिग्ध यक्ष्मा के लक्षण वाले रोगियों की खोज करें ताकि 2025 तक सभी पंचायत को टीबी मुक्त बनाया जा सकें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार से भी कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर बात की, एवं भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्र की आशा एएनएम, एसटीएस एवं एसटीएलस, बीसीएम, स्वास्थ्य प्रबंधक से कार्यक्रम से संबंधित जानकारी लीं। केंद्रीय टीमों ने टीबी रोगियों और संबंधित अधिकारियों से बात कर कहा कि जिले में रोगियों को दिए जा रहे उपचार और टीबी रोगियों का पता लगाने के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया से हमसब संतुष्ट हैं। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार, जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ संजीव, नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के जिला प्रतिनिधि सिद्धांत कुमार, लैब टेक्निशियन ललित कुमार, अरविन्द कुमार, अनिल कुमार, अमरेंद्र कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र पचम्बा मैदान में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर: विडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित 88वीं एवं 89वीं संयुक्त त्रैमासिक बैठक समीक्षा में डीएम रहे उपस्थित।

rktvnews

समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त ने जन्म एवं मृत्यु निबंधन हेतु राज्यव्यापी विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

65वें राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment