RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने की पैक्स चुनाव 2024 की तैयारी की समीक्षा।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार)15 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा 14 अक्टूबर को समाहरणालय कार्यालय कक्ष में पैक्स चुनाव 2024 की तैयारी की समीक्षा की गई ।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा पैक्स निर्वाचन के लिए कोषांग गठन एवं उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। मुख्य रूप से सामग्री एवं मत पत्र मुद्रण, मत पेटिका की तैयारी ,प्रशिक्षण कोषांग एवं प्रशिक्षण स्थल, मत पत्र रेट सूची निर्धारण निर्वाचन कार्य के लिए वाहन का आकलन एवं उनकी व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी लेते हुए कोषांग गठन एवं उनके पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी द्वारा इन तैयारियों की प्रगति के बारे में प्रत्येक 3 दिन पर बैठक करने के निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी गेनधारी पासवान को दिया गया।
ज्ञात हो कि पैक्स निर्वाचन के लिए कल लगभग 630 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें लगभग 426747 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की अंतिम सूची 25 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। पैक्स निर्वाचन के लिए प्रखंडवार पैक्स जिसमें प्रखंड भोरे में 17, विजयीपुर में 12 ,कटेया में 11 ,पंचदेवरी में आठ हथुआ में 17 ,उचकागांव में 13, फुलवरिया में 12, माझा में 16, थावे में 10 ,कुचायकोट में 25 ,गोपालगंज में 13 ,बरौली में 20, बैकुंठपुर में 22 और सिधवलिया में कुल 12 पैक्स के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

Related posts

मारपीट मामले का आरोपी गया जेल।

rktvnews

यूपीएससी का परिणाम घोषित:शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल कर महिला शक्ति का लहराया परचम।

rktvnews

चतरा:01 एवं 02 अगस्त को आयोजित होने वाले कृषि उद्यम मेला 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ पर वित्त वर्ष 2024-25 में दिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन।

rktvnews

वैशाली:जिला परिषद, वैशाली के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में आशुतोष कुमार निर्वाचित।

rktvnews

सेवा का भाव रखने वाले ही आईआईसीसी का नेतृत्व करें: डॉ परवेज़ हयात

rktvnews

Leave a Comment