RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/उज्जैन (मध्यप्रदेश)13 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रदेश और उज्जैन को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने उज्जैन के ग्राम निनोरा में कपडा एवं परिधान क्षेत्र की एक और नवीन इकाई मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. का लोकार्पण किया। यह इकाई औद्योगिक विकास के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईकाई का भ्रमण कर आधुनिक मशीनों का अवलोकन किया और महिला कर्मचारियों से चर्चा की।
मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. को मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा ग्राम नवाखेडा उर्फ कराड़िया में 18.5 एकड भूमि कपडा एवं परिधान के विनिर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है। इस पर इकाई द्वारा लगभग 85 करोड रुपए का निवेश किया जा चुका है, जिसे मार्च 2025 तक राशि रूपये 145 करोड तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. ने आगामी वित्तीय वर्ष राशि रूपये 200 करोड के अतिरिक्त निवेश की परियोजना भी तैयार की है।
इस गारमेंट इकाई से जिले में लगभग 3500 से अधिक स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगे। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी, जो कि महिलाओं का सशक्त बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. द्वारा स्थापित सीमलेस निटिंग मशीन का शुभांरभ किया, जो इंण्डस्ट्री 4.0 के मानकों पर आधारित सीमलेस कपडे जैसे-स्विमवेयर, योगा वेयर, नाईट वेयर, मेडिकल वेयर, आदि का विनिर्माण विभिन्न वर्गों के लिए इकाई द्वारा किया जाएगा।

Related posts

केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने कृषि भवन से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई और उसका नेतृत्व भी किया।

rktvnews

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 फ़रवरी 25

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना; अगले दौरे पर इटली जाएंगे।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया।

rktvnews

एम्प्लॉयीज़ से चलती है कंपनी – अतुल मालिकराम , पी आर कंसलटेंट

rktvnews

Leave a Comment