RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: धोखाधड़ी का आरोपी सीएसपी संचालक गिरफ्तार।

खाता धारकों को सीएसपी की जमा की देता था रसीद ,लेकिन खातों में नही चढ़ाए जाते थे रुपए।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 अक्टूबर। भोजपुर पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम धोखाधडी के आरोपित सीएसपी संचालक जिसके विरुद्ध 16 सितंबर को गिधा थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था को गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत उसके घर कृतपुरा से गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो की कृतपूरा निवासी सीएसपी संचालक मुन्ना प्रसाद जो बीरमपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी चला रहा था। जिसमे संचालक द्वारा खाता धारकों को उनके जमा किए गए पैसे की सीएसपी की रसीद तो दी जा रही थी लेकिन उनके खातों में जमा रुपयों को चढ़ाया नही जा रहा था। जिसे लेकर नागेंद यादव ने थाने में इसकी लिखित शिकायत की थी जिसके फलस्वरूप उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था और गठित टीम ने आरोपी को उसके घर से गुरुवार की संध्या गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया।
ज्ञातव हो की सीएसपी संचालक द्वारा की गई धोखाधडी के मामले की जानकारी होने पर 08 अक्टूबर को खाता धारकों से मिलने गए राजद और माले नेताओं के एक दल जिसमे अगियावं के विधायक शिव प्रकाश रंजन भी शामिल थे से खाता धारकों ने उक्त मामले में शिथिलता का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी और उक्त मामले में कार्रवाई को लेकर विधायक शिव प्रकाश रंजन और माले नेताओं ने खाता धारकों के पैसे वापसी और अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी जिसे लेकर आगामी 15 अक्टूबर को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन की भी बात कही गई थी।

Related posts

संसद के कलुषित परिवेश का जिम्मेवार कौन?

rktvnews

भोजपुर: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में “Uttarakhand @25: Looking Back – Looking Forward” पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखंड सरकार द्वारा केंदाडीह खनन पट्टा विलेख का निष्पादन, राज्य सरकार की ओर से उपायुक्त द्वारा पट्टा विलेख पर किया गया हस्ताक्षर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:16वें वित्त आयोग के साथ ग्रामीण एवं नगरीय निकायों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक।

rktvnews

गढ़वा:नवपदस्थ उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment