RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से मुंबई में रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 अक्टूबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से मुंबई में रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा जी को हमेशा देशभक्ति और ईमानदारी के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। रतन टाटा जी ने दुनियाभर में एक सम्मानित उद्योगपति के रूप में टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई। रतन टाटा जी का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनकी कटिबद्धता भारत के औद्योगिक परिदृश्य में एक ध्रुव तारे की तरह है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि रतन टाटा ने स्वच्छ कॉर्पोरेट गवर्नेंस, नियमों का पालन करते हुए टाटा समूह का नेतृत्व किया और टाटा ट्रस्ट के माध्यम से एक बेहतर समाज बनाने का प्रयास किया। रतन टाटा जी की विरासत आने वाले लंबे समय तक देश के औद्योगिक क्षेत्र का नेतृत्व करने वालों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
रतन टाटा के निधन के बाद एक अन्य पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा जी ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया। श्री शाह ने कहा कि वे जब भी रतन टाटा जी से मिले, भारत और इसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने उन्हें चकित कर दिया। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। गृह मंत्री ने कहा कि समय, श्री रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता और वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

नशे के तस्करों के विरुद्ध हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई —दो अलग-अलग कार्रवाई में जिला पुलिस ने तस्करों की करीब 10 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति को लिया कब्जे में।

rktvnews

झारखंड:गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ी भीड़।

rktvnews

चतरा:खाद्य तेल-बीज मिशन (NMEO-OS) अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment