RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से अवैध हथियार का करते थे कारोबार,हुए गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)10 अक्टूबर। भोजपुर द्वारा पुलिस सोशल मीडिया पर फायरिंग करते और गोलियों के प्रदर्शन के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय भोजपुर द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 08 अक्टूबर की शाम में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर खतरनाक तरीके से फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वही एक अन्य वीडियों में एक युवक बेड पर ढेर सारा कारतूस लेकर स्थानीय संगीत बजाकर कारतूस को एक हाथ से दूसरे हाथ में तथा दूसरे हाथ से पहले हाथ में करते हुए नजर आ रहा है।
पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त वायरल वीडियो का सत्यापन, अपराधकर्मी की गिरफ्तारी एवं अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी हेतु पु०नि०-सह- थानाध्यक्ष, आरा नवादा के नेतृत्व में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए वायरल वीडियों को स्थानीय लोगों को दिखाया गया तो स्थानीय लोगों के द्वारा हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करने वाला का नाम लल्लू कुमार उर्फ अमित कुमार सिंह, पे०-अशोक कुमार सिंह, सा०-जवाहर टोला काली मंदिर के पास, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर बताया गया एवं दूसरे वायरल वीडियों में कारतूस को एक हाथ से दूसरे हाथ में तथा दूसरे हाथ से पहले हाथ में करते हुए युवक का नाम मंटू यादव उर्फ सागर कुमार, पे०-सुनील कुमार उर्फ काजू यादव, सा०-महावीर टोला, थाना-आरा नवादा, जिला-भोजपुर बताया गया और यह भी बताया गया की उक्त दोनों युवको के द्वारा हथियार सप्लाई का काम किया जाता है।
गुप्त सूचना के आधार पर आरा नवादा थानान्तर्गत जवाहर टोला बोरिंग के पास छापामारी किया गया तो वहाँ वारयल वीडियो में नजर आने वाले दोनो युवकों के साथ एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया। वायरल वीडियों के बारे में पुछताछ के क्रम में दोनों युवकों के द्वारा बताया गया की यह वीडियों इन्हीं का है, और ये दोनों हथियार सप्लाई का काम करते है।
इस संबंध में आरा नवादा थाना कांड सं0-750/24, दिनांक-09.10.24, धारा-292/3(5) बी०एन०एस० एवं 27/25 (9) आर्म्स एक्ट अन्तर्गत दर्ज किया गया।
हथियार एवं कारतूस बारमदगी हेतु पुलिस टीम के द्वारा लगातार रेड /छापामारी की जा रही है।

Related posts

बागपत:राजसी अंदाज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत बागपत की बेटियों की हो रही शादियां बेटियों ने लिए फेरे सरकार का किया धन्यवाद अर्पित।

rktvnews

देवव्रत (भीष्म)

rktvnews

श्री सर्बानंद सोनोवाल चेन्नई में बंदरगाहों, जलमार्गों और तटों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी केंद्र, IIT M – डिस्कवरी कैंपस का उद्घाटन करेंगे

rktvnews

इंदौर:घरेलू सिलेंडर की हो रही पर्याप्त आपूर्ति।

rktvnews

भोजपुर:2024 का चुनाव परिणाम तानाशाह मोदी हुकूमत पर ज़बर्दस्त प्रहार: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

उज्जैन:भूमिपूजन हुए विकास कार्यों को जल्द प्रारम्भ कराएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment