RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

चंदौली:मुंशी प्रेमचंद जी सचमुच महान थे, रहते थे धरा पर लेकिन उनके सोच आसमान थे: रतनलाल श्रीवास्तव

RKTV NEWS/चंदौली(उत्तर प्रदेश)08 अक्टूबर।अलीनगर के ज्योति कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में मुंशी प्रेमचंद जी की 88वीं जयंती के अवसर पर अस्मिता नाट्य संस्थान के संस्थापक महासचिव नाट्य रंग कमी विजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में मुंशी प्रेमचंद जी द्वारा रचित नाटक जंजीर का मंचन किया गया। जिसमें घनश्याम शर्मा ,अनिल मौर्य, फैयाज अंसारी,घनश्याम विश्वकर्मा नतारा फातिमा ने सराहनीय, अभिनय किया। आयोजन के संयोजन के क्रम में ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल मौर्य, देवेश कुमार, अनवर सदाख ,रवि शंकर आदि के स्वागत संयोजन में कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के अध्यक्षता में मुंशी प्रेमचंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शुभ उद्घाटन दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रतनलाल श्रीवास्तव अति विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता दीनदयाल नगर मुगलसराय चंदौली के पूर्व राजभाषा अधिकारी दिनेशचन्द्रा ने मुंशी प्रेमचंद जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव समाज की विकृतियों के शमन के लिए बेखौफ होकर मुंशी जी ने सदैव अपने कलम के जादू को उकेरा। जिनको हम सबको सदैव आत्मसात करते रहना चाहिए। संचालन प्रमोद अग्रहरी ,धन्यवाद आभार ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक कृष्ण मोहन गुप्ता ने करते हुए कहा कि गद्य -पद्य और उपन्यास के माध्यम से मुंशी प्रेमचंद जी द्वारा जो आईना दिखाया गया है उनके पद चिन्हों पर चलकर ही मानव जीवन की सार्थकता है।

Related posts

सीतामढ़ी:साल में एक बार दवा के सेवन से ही फाइलेरिया उन्मूलन संभव : डॉ आरके यादव

rktvnews

भोजपुर:भाजपा – जदयू राज्य में सत्ता संरक्षण से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर: सुदामा प्रसाद

rktvnews

तेलंगाना के मुख्यमंत्री द्वारा बिहार के डीएनए एवं लव-कुश समुदाय के बारे मे आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध मे भाजपा भोजपुर ने पुतला दहन किया।

rktvnews

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अशोक कुमार केसरी को गड़हनी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment