RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम और डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं अंतर्गत लाभुकों को लाभ किया वितरित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 अक्टूबर। मुख्यमंत्री, बिहार के कर कमलों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं में सिंगल क्लिक से लाभुकों को राशि हस्तांतरण कार्यक्रम अन्तर्गत जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं उपविकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह द्वारा उक्त योजना अंतर्गत लाभुकों को लाभ वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम अंतर्गत सतत् जीविको पार्जन योजना के 1545 लाभुक,जीविका अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि स्वयं सहायता समूह को 4.54 करोड़ रूपया साथ ही 1082 स्वयं सहायता समूह को कुल 22.19 करोड़ रूपये का ऋण का वितरण किया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के भोजपुर जिले के 1669 लाभुकों को कुल 2.012 करोड़ रूपये की राशि का हस्तांतरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के कुल 3010 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि के रूप में 12 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई। साथ ही लाभुकों को प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

Related posts

पटना:बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कुंवर सेना के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव आयोजित।

rktvnews

कटिहार में 2 अप्रैल को आयोजित होगा भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा का 11वा सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर : दीपंकर भट्टाचार्य, कुणाल, सुदामा प्रसाद पहुंचे जवइनिया।

rktvnews

स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह!वरिष्ठ नेताओं के सेवाभाव के अनुभवों से मिली सीख उन्हीं से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की: मुख्यमंत्री

rktvnews

नव वर्ष का संदेश!

rktvnews

Leave a Comment