RK TV News
खबरें
Breaking News

वरिष्ठ नागरिक – कलाकार और पत्रकारों सहित परीक्षार्थियों को मिले रेलवे रिजर्वेशन में छूट: सुदामा प्रसाद

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे के पार्लियामेंट्री कमिटी की पहली बैठक में जिले सहित देश के रेलवे के कई मुद्दे पर उठाई आवाज, 26 सितम्बर को चुने गए थे कमिटी के सदस्य।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 07 अक्टूबर।आरा सासंद सुदामा प्रसाद आज रेलवे के पार्लियामेंट्री कमिटी की पहली बैठक में शामिल हुए। सुदामा प्रसाद 26 सितंबर 24 को इस कमिटी के सदस्य चुने गए थे। उन्होंने आज देश सहित जिले के रेलवे से जुड़े कई मुद्दों को कमिटी बैठक में रखा। जिसमे मुख्य रूप से कोरोना काल से बन्द सभी ट्रेनों को चालू करने, जेनरल बोगी व थ्री टायर की संख्या बढ़ाने और कोरोना महामारी के नाम पर बंद किया गया वरिष्ठ नागरिकों – कलाकारों, पत्रकारों परिक्षर्थियों – छात्र छात्राओं के लिए कंसेशन टिकट शुरू करने तथा पूर्वी रेलवे गुमटी आरा के निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रीज को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।
उन्होंने सभी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर बन्द पड़े पानी के नलों को शीघ्र चालू करने,शौचालय की साफ सफाई, प्रतिक्षालयों की सफाई, यात्री शेडो का निर्माण व मरम्मती का भी मुद्दा को उठाया।
उन्होंने आरा रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लिफ्टों, नवनिर्मित वाशिंग पीट का उद्धघाटन व रेलवे कैंपस में निर्मित वीर शहीद बाबू कुंअर सिंह की मूर्ति के चेहरे की दिशा रेलवे स्टेशन की तरफ करके जल्द लोकार्पण करने की मांग को मजबूती से बैठक में रखा।

Related posts

देवघर:स्कूली बच्चों के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार चला रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना: उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर: चंद्रशेखर बाबू एक विचार थे पर दुर्भाग्य NDA सरकार ने उनको नहीं दिया सम्मान : मनोज सिंह

rktvnews

बक्सर:डुमरी पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में विजय दिवस पर हुआ माल्यार्पण!

rktvnews

Leave a Comment