RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: वामदलों के राष्ट्रव्यापी फिलिस्तीनी एकजुटता दिवस के तहत निकला गया एकजुटता मार्च।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 अक्टूबर। इजराइल द्वारा पिछले एक साल से फिलिस्तीन पर हमले व बर्बर तबाही के खिलाफ वामदलों के राष्ट्रव्यापी फिलिस्तीनी एकजुटता दिवस के तहत आज आरा एकजुटता मार्च निकाला गया!यह मार्च युद्ध नहीं शांति के लिए निकाला गया!एकजुटता मार्च पूर्वी गुमटी से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचा वहां पहुंचने के बाद सभा में तब्दील हो गया!सभा का संचालन जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!सभा को संबोधित करते भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा ने कि अमेरिका के इशारे पर पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध में झोकानें की साजिश की जा रही है,इसी मिशन के बतौर पिछले एक साल से इजरायल द्वारा बर्बाद तरीके से हमले जारी हैं इस युद्ध में अब तक सबसे ज्यादा 2 लाख से अधिक लोग मारे गए इस हमले में सबसे अधिक महिला-बच्चें मारे गए!इस युद्ध के खिलाफ भारत हमेशा फिलिस्तीनी जनता के पक्ष में खड़ा रहा है!लेकिन अभी हमारे देश की वर्तमान सत्ता यानि भाजपा की सरकार इजरायल के पक्ष में खड़ी है!इसलिए ऐसे युद्ध के खिलाफ न्याय के लिए शांति के लिए हमें फिलिस्तीन के पक्ष में खड़ा होने की जरूरत है!इस एकजुटता मार्च में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य व अगिआंव के युवा विधायक शिवप्रकाश रंजन,राज्य कमेटी सदस्य सुधीर कुमार,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,सीपीएम के जिला सचिव शिवकेश्वर राय,सीपीआई के जिला सचिव उत्तम गुप्ता,भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,निरंजन केसरी,अजय गांधी,सीपीआई के नेता एसएन शर्मा,चंद्रमा पासवान,हरिनाथ राम,संतविलास राम,रौशन कुशवाहा,रणधीर कुमार राणा,कुणाल सिंह,रामाशंकर प्रसाद,सुमन कुमार, अखिलेश गुप्ता,लव कुमार,नमी पासवान सहित कई लोग शामिल थे।

Related posts

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की शिकायत, मामले के जांचोपरांत की गई दंडात्मक कार्रवाई।

rktvnews

हरिनाम संकीर्तन आयोजित

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने सीकर में जिला समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

प्रधानमंत्री 26 और 27 मई को गुजरात का दौरा करेंगे।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री की दुबई यात्रा का पहला दिन।

rktvnews

Leave a Comment