RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: किला मैदान में 30 बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा चलाया गया स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)02 अक्टूबर।आज 2 अक्टूबर को 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में बक्सर किला मैदान में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान का एनसीसी कैडेटों द्वारा आयोजन किया गया।इस मौके पर डीडीसी महेंद्र पाल एवं नगर परिषद अधिकारी रवि सिंह सहित नगर परिषद के कर्मचारी, नमामि गंगे के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कैडेटों को संबोधित करते हुए डीडीसी महेंद्र पाल सिंह ने कहा की सफाई ही जीवन है हमें हमेशा सफाई पर ध्यान देना चाहिए। कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन ने बताया की बीमारी से तभी बच सकते हैं जब सभी मिलकर सफाई पर ध्यान दें जिससे बीमारी से भी निजात मिलेगा।इस मौके पर 30 बिहार बटालियन के पी आई सुबीदार जयप्रकाश, बीएचएम राम अवतार सिंह, सीएचएम राहुल सिंह के साथ एनसीसी कैडेटों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

दरभंगा: विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

खाद की अवैध तस्करी की शिकायत पर त्वरित करें कार्रवाई:जिलाधिकारी ,सीतामढ़ी

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनाई गई जयंती।

rktvnews

“अभियान पवित्र काशी ” के लिए अब जादूगर करेंगे जनमत तैयार!महिला जादूगर अपने 500 मैजिक शो के माध्यम से बताएगी काशी की महत्ता।

rktvnews

अंतरिक्ष क्षेत्र के “अनशेकलिंग” से स्टार्टअप में तेजी आई हैः डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

राजस्थान:बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक,पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment