RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा: विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार ) 30 सितम्बर। रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उपकारा में किया गया। काराधीन बंदियों को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता विनय कुमार झा ने कहा कि इच्छुक काराधीन बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराना प्राधिकार की जिम्मेदारी है।
सप्ताह में तीन दिन उपकारा में प्राधिकार द्वारा प्रतिनियुक्त जेल विजिटिंग अधिवक्ता आते हैं। जो जेल स्थित लीगल एड क्लिनिक के जरिए बंदियों को विधिक सेवा एवं सलाह उपलब्ध कराते हैं।
सहायक अधीक्षक रत्नेश कुमार राय ने कहा कि विधिक सेवा अनुमंडलीय स्तर के न्यायालय से लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय तक दी जाती है।
कार्यक्रम में प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने बंदियों को जमानतीय, अजमानतीय अपराध, शमनीय, अशमनीय अपराध, डिफाल्ट बेल, प्ली बार्गेनिंग, परिवीक्षा अधिनियम आदि के संबंध में सामान्य कानूनी जानकारी दी।
मौके पर पीएलवी रेखा कुमारी, नितीश कुमार राम आदि मौजूद थे।

Related posts

उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के गउडाढ मे स्वतंत्रता सेनानी पं भैरव नाथ भट्ट की प्रतिमा का अनावरण।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान , भोपाल की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माँगा आरोग्य का वरदान।

rktvnews

रायपुर : बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment