RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )02 अक्टूबर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विधान पार्षद डॉ० खालिद अनवर, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रविन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अफजल अब्बास, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में पधारे सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।

Related posts

चतरा:समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

भोजपुर : सोनम वांगचुक की मांग पर गंभीरता से विचार करे केन्द्र सरकार : शिवानंद तिवारी 

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षिकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

सिनेमा वास्तव में तब अंतर्राष्ट्रीय बन जाता है जब यह बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ जाता है: निर्देशक रॉबर्ट कोलोडनी

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: उपेक्षा से आहत भाजपा के सूर्यभान सिंह ने निर्दलीय लड़ने की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment