RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: स्मार्ट मीटर के विरुद्ध अफवाहों पर करें निरोधात्मक कार्यवाई: डीएम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 01 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा स्मार्ट मीटर के अधिष्ठापन एवं हर घर नल का जल योजना के संबंध में अनुरक्षक एवं बिजली विपत्र भुगतान की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हर हाल में पंचायत स्तर तक स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन कराया जाए एवं इसका प्रारंभ सभी सरकारी कार्यालयों, सभी स्कूलों, हेल्थ सेंटर इत्यादि में कराया जाए।
कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा स्मार्ट मीटर के विरुद्ध अगर अफवाहें फैलाएं जाती है तो उस पर निरोधात्मक कार्यवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को ग्राम सभा के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधि एवं उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रेरित करने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर के फायदे बताने, उनके रिचार्ज संबंधित जानकारी देने,एवं प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विभिन्न पहलू से सबको अवगत कराने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विधुत को सभी सरकारी संस्थाओं, स्कूलों, जीविका, हेल्थ सेंटर, जन वितरण दुकानों एवं पूजा पंडालो पर बैनर के माध्यम से आमजन को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार कराए जाने को कहा। साथ ही नगर निगम द्वारा संचालित वाहनों पर जिंगल वीडियो/ ऑडियो के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाए जाने से संबंधित प्रचार -प्रसार कराए जाने हेतु निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सतत अनुश्रवण करते हुए पूर्व के लंबित बिजली बिल के भुगतान पूर्ण करवाने को कहा। साथ ही नल जल की योजना जो बंद है या अब तक अपूर्ण है उसका भुगतान नहीं करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डी0पी0एम0 जीविका, डी0पी0ओ0 आई0सी0डी0एस0, कार्यपालक अभियंता विद्युत, आरा,जगदीशपुर, सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सांसदगण से की रात्रिभोज पर मुलाकात, प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा।

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सयुंक्त जांच दल की बड़ी कार्यवाही – अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 6 वाहन एवं एक्सकेवेटर मशीन की जब्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंत्रालय में हुआ वंदे-मातरम गायन।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत जनपद के 995 आँगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह दुगोला कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

उपभोक्ता जागरूकता स्थायी और सुरक्षित डिजिटल अनुभव की कुंजी है: प्रल्हाद जोशी

rktvnews

Leave a Comment