RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राजस्थान राज्य अन्तर ज़िला सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयपुर ज़िले की टीम ने फहराया परचम।

खिताबी मुकाबले में झालावाड़ जिले की टीम को 3-0 से दी मात – प्रतियोगिता में अजेय रही जयपुर जिले की टीम।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 सितंबर। अलवर में 27 से 29 सितम्बर 2024 तक आयोजित राजस्थान राज्य अन्तर ज़िला सिविल सेवा बैडमिंटन प्रतियोगिता में जयपुर ज़िले की टीम ने खिताब जीत कर परचम लहराया है। प्रतियोगिता के निर्णायक मैच में जयपुर जिले की टीम ने झालावाड़ जिले की टीम को 3-0 के अंतर से शिकस्त देते हुए पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि जयपुर जिले की टीम ने पूरी प्रतियोगिता में शानदान प्रदर्शन करते हुए लीग कम नॉक आउट मुकाबलो में करौली, ब्यावर, बाड़मेर एवं जोधपुर जिले की टीम को हराने के बाद क्वार्टरफाइनल में डूंगरपुर को मात दी। वहीं, सेमीफ़ाइनल में जयपुर मुख्यालय की टीम से संघर्षपूर्ण मैच जीतने के बाद फाइनल में झालावाड़ से मुक़ाबला हुआ।
प्रतियोगिता में कप्तान रणवीर सिंह की अगुवाई में जयपुर जिले की टीम के सूरज गोदारा, निकुञ्ज छीपा, राजेन्द्र शर्मा, डॉ. अशोक पलसानिया, मेजरदीन ने अद्वितीय प्रदर्शन किया। जयपुर जिले की टीम के मैनेजर कृष्ण कुमार ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

Related posts

आरा में 07 सितंबर 23 को जन संवाद सह सम्मान समारोह का होगा आयोजन! पूर्व सांसद आनंद मोहन व लवली आनंद का होगा अभिनंदन।

rktvnews

गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय ने 68वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

मोदी के बाद की बीजेपी!

rktvnews

रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने जनहित में आरा सांसद सह ऊर्जा मंत्री से की अपील।

rktvnews

गोपालगंज: बैकुंठपुर प्रखंड के खैरा में मतदाता जागरूकता चौपाल।

rktvnews

संसद ने संविधान (जम्मू -कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 पारित किया।

rktvnews

Leave a Comment