RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिस पर है विद्युत कनेक्शन वे पीएम सूर्य घर योजना के होंगे लाभार्थी।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य 20 हजार बढ़ाया ओर लक्ष्य आवंटन किये।

विद्युत उपभोक्ता पीएम सूर्य घर योजना के लिए करें आवेदन उठाएं लाभ।

2 किलो वाट का कनेक्शन लेने पर मिलेगी 90000 की सब्सिडी।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)29 सितंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठेक की ,पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक घर को रोशन करने के साथ-साथ लोगों के कंधों से आर्थिक बोझ कम करना भी है सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को की थी। इस योजना के तहत घरों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी इस योजना का कोई भी घरेलू विद्युत उपभोक्ता लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिनका इस योजना पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिये PMSURY GHAR.GOV.INपर आवेदन कर सकते है जिस पर बिजली का बिल व आधार कार्ड सबमिट करना होगा जितने किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है पूर्व में उतने ही किलोवाट के लिए सोलर के लिए आवेदन कर सकता है 2 किलोवाट को 90000 की सब्सिडी दी जाएगी सरकार द्वारा 3 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन पर 108000 की सब्सिडी दी जाएगी इस योजना के अंतर्गत ₹200000 का बैंक द्वारा लोन दिया जाएगा 7 % कोई भी उपभोक्ता बैंक की सहायता से सिस्टम कॉस्ट का 10% धनराशि जमा करके सोलर पावर प्लांट का लाभ अपने घर में ले सकता है। इस योजना के अंतर्गत जनपद को 2027 तक 40000 का लक्ष्य मिला है इस वर्ष का 20हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जनपद में जुलाई से आज तक 19120आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिसमे से 75 स्थापित हो चुके है 1700 आवेदन कनेक्शन लेने के इच्छुक धारक हैं जिसके लिए नेडा विभाग द्वारा बेंडर्स चिन्हित कर दिए गए हैं इस योजना के अंतर्गत बैंक, नेडा व विद्युत विभाग के अधिकारियों की मुख्य भूमिका है जिलाधिकारी ने इस लक्ष्य को 20000 से बड़ाकर 40000 कर दिया है प्रत्येक विकासखंड को 2500 से 3000 का लक्ष्य दिया गया है और सभी अधिकारियों को लक्ष्य आवंटित किया गया है उन्होंने निर्देश दिए हैं कि लक्ष्य के सापेक्ष 30 अक्टूबर तक पूर्ति कर अवगत कराये सभी अधिकारी जिन्हें लक्ष्य मिला है उन्हें 20 कनेक्शन कम से कम प्रतिदिन करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पकंज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,यूपी नेडा प्रभारी प्रमोद भूषण शर्मा, लीड बैंक अभय सिंह उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर:महिलाओं की उड़ान के नए-नए आयाम को देखकर गदगद हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन के सीनियर प्रोगाम ऑफिसर अंजनी कुमार सिंह

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में CAA के तहत 188 शरणार्थी को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुबई में भारतीय दूतावास स्तर पर स्थाई संपर्क तंत्र विकसित करने पर सहमति।

rktvnews

गढ़वा:04 दिसंबर को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु टाउन हॉल में एकदिवसीय कार्यशाला होगी आयोजित: सिविल सर्जन

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, 10 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

भारत ने तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन से पहले दूसरी ब्लू टॉक्‍स का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment