RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 एवं मनरेगा माध्यम से बनाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निर्माण एवं भूमि उपलब्धता के अद्यतन स्थिति के संबंध में की गई समीक्षा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 सितंबर। आज भोजपुर ज़िलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आई0सी0डी0एस0 एवं मनरेगा के माध्यम से बनाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निर्माण एवं भूमि उपलब्धता के अद्यतन स्थिति के संबंध में समीक्षा की गई।
100 दिन में 100 आगनवाड़ी केंद्र अभियान के समीक्षा के क्रम में ज़िलाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी/ प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, मनरेगा को जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करते हुए अंचल अधिकारी से NOC प्राप्त करने एवं एनओसी प्राप्ति के उपरांत अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।साथ ही प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में डीपीओ आईसीडीएस,डीपीओ, मनरेगा,सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सभी प्रखंडों के परियोजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:वोट की याद दिलाती रहती है ये अमिट निशानी : डा दिनेश

rktvnews

मणिपुर चीरहरण कांड सरकार तथा भारतीय समाज के लिए शर्मनाक घटना।

rktvnews

भोजपुर:छह दिन बाद समाप्त हुआ छात्रों के समर्थन में सिविल सोसायटी द्वारा संचालित धरना।

rktvnews

गिरीश जौहर वितरण और राजस्व प्रमुख के रूप में ज़ी स्टूडियो में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:गजियापुर स्टेट की पुष्पलता सिंह के श्राद्धकर्म व श्रद्धांजलि में गणमान्य लोग हुए शरीक।

rktvnews

भोजपुर:वित्तीय क्षेत्र में कैरियर के अवसर और चुनौतियाँ पर महाराजा कालेज में 28 को होगा व्याख्यान: प्राचार्या प्रो कनकलता

rktvnews

Leave a Comment