RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:कलेक्टर ने सूक्ष्म उद्योगों के स्थापना के लिए 5 करोड़ 21 लाख लागत के 45 प्रस्तावों का किया अनुमोदन।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 27 सितंबर।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज प्रशासनिक संकुल भवन में उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन किया। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से उनके खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापना के अनुभव और प्रसंस्करण करने वाले उत्पादों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मिल्क बेस्ड प्रोडक्ट, गेहूं बेस्ड प्रोडक्ट, नमकीन प्रोडक्ट्स, गेहूं बेस्ड प्रोडक्ट, मसाला प्रोडक्ट्स, आचार प्रोडक्ट्स, राइस बेस्ड प्रोडक्ट्स आदि के प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए प्राप्त 45 आवेदनों का अनुमदन किया गया जिसकी परियोजना लागत लगभग 5.21 करोड़ हैं।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के लाभार्थी अशोक जोशी द्वारा तराना के में स्थापित नमकीन ईकाई, रतन सिंह अंजना द्वारा महिदपुर में स्थापित जैविक गुड इकाई तथा दीपक बैरागी द्वारा खाचरोद में स्थापित नमकीन ईकाई के उत्पादों का अवलोकन किया और निर्मित उत्पादों की पैकेजिंग और बेहतर करने की बात कहीं।
बैठक में उपसंचालक उद्यानिकी पी एस कनेल, उपसंचालक कृषि आरपीएस नायक , एलडीएम बैरागी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और आवेदक उपस्थित रहे।

Related posts

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह का निरीक्षण।

rktvnews

विश्व पुस्तक मेला में डाॅ हरेराम पाठक एवं डॉ चंद्रेश्वर को सम्मान।

rktvnews

ब्रह्मपुरधाम पहुंचे जिलाधिकारी निर्माण कार्यों और मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:प्रह्लाद की सिद्धांतनिष्ठा और गजेंद्र की शरणागति हमारे आदर्श : आचार्य भारतभूषण*

rktvnews

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया।

rktvnews

भोजपुर:श्रद्धा से याद कर भगवान के दया पात्र बन सकते हैं : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment