RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सांसद की पहल से गरीब को मिला न्याय,35 लाख का आया था बिजली बिल।

खून चूस रहा स्मार्ट मीटर,लगे प्रतिबंध: सांसद सुदामा प्रसाद

सांसद की जनसुनवाई में लगाई थी न्याय की गुहार।

17 सौ के वास्तविक घरेलू बिल को किया गया था 35 लाख में तब्दील।

सांसद की पहल और भाकपा माले के प्रति मुस्तफा ने जताया आभार।

न्याय मिलने की खुशी से झूम रहा परिवार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 सितंबर। आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि जगदीशपुर के मोहम्द मुस्तफा का 18 माह का बिजली बिल 35 लाख आया था जिसे सुधार कर 17 सौ किया गया। मुस्तफा के घरेलू मीटर का बिल प्रत्येक दिन 9527 बढ़ रहा था। जबकि उपभोक्ता पिछ्ले 1 साल से बिजली का इस्तेमाल ही नही कर रहे थे।
मुस्तफा को अपने द्वार दिलाए गए न्याय पर सांसद ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर के खिलाफ संघर्षों की जीत है। इसके खिलाफ मानसून सत्र में मेरे द्वारा उठाया गया सवाल,कई दौर में अधिकारियों से वार्ता और भाकपा माले द्वारा 13 अगस्त से लगातार जनांदोलन किया गया तब जाकर स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी सामने आई और मुस्तफा के न्याय का मार्ग प्रशस्त हुआ।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि तत्काल सरकार को चाहिए कि स्मार्ट मीटर लगाना बंद करे और जनता के पैसों को कॉरपोरेट घराने को देना बंद हो!
सांसद द्वारा जनसुनवाई में उक्त समस्या को लेकर मुस्तफा द्वारा दिए गए आवेदन पर मिले न्याय पर जगदीशपुर के मोहम्द मुस्तफा के परिवार में खुशी की लहर है, इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है!पूरा परिवार सासंद सुदामा प्रसाद और भाकपा-माले के प्रति आभार व्यक्त कर रहें हैं।

Related posts

भोजपुर : रानीसागर पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने हेतू डीएम को दिया गया ज्ञापन।

rktvnews

उत्तराखंड:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा ने मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया।

rktvnews

कांवड़िये : चारा भी, शिकार भी, हथियार में बदलते औजार भी।

rktvnews

उत्तराखंड:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने बैठक ली।

rktvnews

NCGG ने मालदीव और बांग्लादेश के सिविल सेवकों के लिए 3 क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किए

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयी बसों के सुरक्षित संचालन को लेकर मोटरयान निरीक्षक के द्वारा स्कूली बसों की की गई जाँच।

rktvnews

Leave a Comment