RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 27 सितंबर को बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्रियों का होगा वितरण,चिकित्सीय सुविधा के साथ दिए जायेंगे परामर्श: डॉ पी सिंह

सर्जन डॉ पी सिंह

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 26 सितंबर। जिले के चर्चित सर्जन डॉ पी सिंह द्वारा संचालित कंचन शल्य निकेतन के द्वारा शुक्रवार 27 सितंबर को बड़हरा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया जायेगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सर्जन डॉ पी सिंह ने बताया की विगत कई दिनों से बड़हरा क्षेत्र के लोग बाढ़ से प्रभावित है। उन्होंने ने बताया की भीषण बाढ़ विभिषिका का रूप धीरे धीरे कम हो रहा है। घटते बाढ़ के पानी के बाद कई तरह की बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है जिससे निपटने के उद्देश्य और प्रभावितों को राहत सामग्री के साथ साथ चिकित्सीय सुविधा मुहैया और जानकारी प्रदान करना इस कार्यक्रम का मुख उद्देश्य है। सर्जन पी सिंह ने बताया की बड़हरा क्षेत्र के मां सती कुंवारी मनोरथ दासी मौजमपुर में उक्त राहत सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया जायेगा जहां राहत सामग्री के साथ साथ प्रभावितों को बाढ़ के बाद होने वाली महामारी से बचने के सुझाव और इससे संबंधित चिकित्सीय सेवा प्रदान की जायेगी।

Related posts

भोजपुर:आर.वी.एस.पब्लिक स्कूल में सावन संस्कृति कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लोहिया पथ चक्र के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण!समय सीमा के अंदर कार्यों के पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जदयू BLA मनोनयन समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नीतीश सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियां को गिनाया।

rktvnews

जयपुर:पर्यटन व कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन।

rktvnews

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment