RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने रोड सेफ्टी एवं स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर की बैठक।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मोनिका गुप्ता।

अगस्त में 6 स्कूल बसों के चालान किए, 107 चैकिंग।

आवारा पशुओं पर काऊ बैल्ट तथा रिफ्लेक्टर टैप लगाने के निर्देश।

RKTV NEWS/ नारनौल(हरियाणा )25 सितंबर। स्कूल बसों में सुरक्षा को लेकर अधिकारी सतर्क रहें। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसके अलावा सड़कों पर यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए लगातार चैकिंग अभियान जारी रहे। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में रोड सेफ्टी एवं स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर आयोजित बैठक में दिए।
डीसी ने कहा कि अधिकारी समय-समय पर स्कूल बसों का औचक निरीक्षण करें। अगर कहीं भी स्कूल बसों में कमी है तो उसे बच्चों को निर्धारित गंतव्य पर पहुंचने के बाद इंपाउंड किया जाए। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में पुलिस ने 38 बसों की चैकिंग की जिनमें 6 बसों में छोटी-छोटी कमियों के चलते चालान किया गया। क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 69 बसों की चैकिंग की।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा की तरफ से आवारा पशुओं पर काऊ बैल्ट तथा रिफ्लेक्टर टैप की मांग पर डीसी ने आरटीए को निर्देश दिए कि वे रोड सेफ्टी फंड से ये सामान उपलब्ध कराएं। इसी महीने पुलिस तथा नगर परिषद को काऊ बैल्ट तथा रेड टैप दी जाए।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित 6 एक्सीडेंट संभावित बिंदु थे जिन्हें दूर कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए दुर्घटना संभावित बिंदुओं की भी पहचान करें।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, आरटीए मनोज कुमार, नगराधीश मंजीत सिंह तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:सदर अस्पताल के विभिन्न मुद्दों को लेकर एबीवीपी ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

राजस्थान:सीमा पर उत्पन्न तनाव के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सजगता और सतर्कता से करें कार्य, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाएं हर संभव कदम: मुख्यमंत्री

rktvnews

दरभंगा:18 फरवरी को बहादुरपुर के खराजपुर पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता।

rktvnews

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित!जिला कलेक्टर ने की ट्रांसजेंडर्स कि समस्याओं पर चर्चा।

rktvnews

झरिया मास्टर प्लान: कोयला मंत्रालय के प्रयासों से सतही आग को कम करने के लिए 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई।

rktvnews

भोजपुर:संदेश विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर पंजीकरण एवं विलोपन कार्य का भौतिक सत्यापन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment