RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

लखनऊ में भव्य रूप में परिर्वतन संस्था द्वारा आयोजित की गयी गोमती तट पर महा आरती।

गंगा और गोमती नदियों की स्वच्छता जो माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना और लक्ष्य है को मजबूती प्रदान करती दिख रही है परिवर्तन संस्था की योजना- राकेश राठौड़ गुरु जी

RKTV NEWS/अनिल सिंह, 22 मार्च।लखनऊ के गोमती नदी पर अपने पूर्व आहूत कार्यक्रम के तहत परिवर्तन संस्था के तत्वाधान में यस वर्ल्ड कम्युनिटी द्वारा आज अपने तीन चरणों के कार्यक्रम के तहत गोमती नदी की सफाई,वृहद वृक्षारोपण तथा सांय काल में गोमती तट पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया।महा आरती में उत्तर प्रदेश के नगर विकास राजमंत्री राकेश राठौड़ गुरुजी ने शिरकत कर कहा की गोमती नदी पर आज परिवर्तन संस्था की ओर से जो आयोजन हुआ है वह मोदी जी का लक्ष्य और सपना है अगर संस्थाएं विशेष सहयोग करें तो मां गंगे और गोमती जल्द ही निर्मल हो जाएंगी उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी करते हैं।हमे अपने भविष्य के लिए प्रकृति प्रदत्त देनो को बचाना जरूरी है।वही परिवर्तन संस्था के सचिव ने कहा कि सेव जल फर्स्ट मिशन विश्व में एक अभियान है।आज जल दिवस पर परिवर्तन संस्था का यह प्रयास है। हम लोगों ने यहां गोमती नदी की सफाई और वृक्षारोपण आदि का काम किया है प्रकृति की सुरक्षा हमारा नैतिक कर्तव्य है जिससे हमारे आने वाली भावी पीढ़ी लाभान्वित होगी। इस अवसर पर डॉक्टर संजय सिंह (झारखंड )समेत बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड:जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी ने अपनी मंजूरी दी:मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:शहीद स्मारक के उद्घाटन और नहर के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला कार्यक्रम मे भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह को बताया विकास पुरूष।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज,प्राकृत विभागाध्यक्ष द्वारा बच्चों में स्कूल बैग, पुस्तक व टॉफी का वितरण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रभा मेदांता अस्पताल जाकर जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हरि नारायण सिंह का कुशलक्षेम पूछा।

rktvnews

जिलाधिकारी ने विशेष नामांकन अभियान जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

Leave a Comment