RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की समस्या के मद्देनज़र शाहपुर बीडीओ से मिले भाजपा नेता भूअर ओझा

शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह से चर्चा करते भाजपा नेता भूअर ओझा व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेशमंगल सिन्हा) 19 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बाढ प्रभावित लोगों की समस्या को लेकर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह से मिले भाजपा के प्रदेश नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा। उन्होंने बाढ प्रभावित लोगों की समस्याओं से बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से तत्पर है। उन्होंने बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को अपने स्तर से निगरानी रखने की बात कही।  बीडीओ शत्रुजय कुमार सिंह ने भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा को बाढ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने का आश्वासन दिया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते भाजपा नेता भूअर ओझा व अन्य

उन्होंने कहा कि टीम इलाके में घूम-घूम कर रिपोर्ट दे रही है तथा नाव सहित अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा की टीम ने बाढ ग्रस्त इलाके का दौरा किया। भाजपा टीम मे जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्गा राज, हरेन्द्र पांडेय, भाजपा के प्रदेश नेता भुअर ओझा, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय, महामंत्री अरविंद पांडेय, नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, बंटी पाण्डे,भरत तिवारी उर्फ बिरजू आदि उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:डीजीएम लाइब्रेरी की सदस्यता हेतु एकमुश्त पंजीकरण शुल्क निर्धारित।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से मुक्केबाज दीपाली थापा ने की भेंट।

rktvnews

प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए सज धज कर तैयार है पटना।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में 180कन्याओं और ‘बाल-भैरव’ का किया गया पूजन, दी गयी भेंटें!सपन्न हुई 24 घंटे की अखंड-साधना ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 दिसंबर 25

rktvnews

Leave a Comment