RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

भोजपुर:रमैया कुमार सिंह महाराजा कॉलेज के बने प्रशाखा पदाधिकारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 सितंबर। बुधवार को रमैया कुमार सिंह को महाराजा कॉलेज आरा का प्रशाखा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। महाराजा कॉलेज के प्राचार्य के पत्रांक 624/ 24 दिनांक 18 .9. 2024 को कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि उनके पूर्व अमित कुमार सिंह पुस्तकालय सहायक को प्रशाखा पदाधिकारी बनाया गया था। प्राचार्य द्वारा तत्काल प्रभाव से इन्हें पुस्तकालय विभाग में वापस कर दिया गया है और उनके स्थान पर रमैया कुमार सिंह को प्रशाखा पदाधिकारी पद स्थापित करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से योगदान करने की अनुमति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमैया कुमार सिंह अपना पद ग्रहण कर लिया है। इनके प्रशाखा पदाधिकारी बनने पर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने प्राचार्य और रमैया सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related posts

उत्तरकाशी के रेस्क्यू में सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना एक बेहतर शासन व्यवस्था का है सूचक: राजेश सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई।

rktvnews

भोजपुर:दूरदर्शन पर आरा की कथक नृत्यांगना खुशी कुमारी की प्रस्तुति।

rktvnews

संगरिया में हुआ ब्लॉक स्तरीय ओबीसी संवाद कार्यक्रम!ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने सुने सुझाव।

rktvnews

केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

Leave a Comment