RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की सेवा स्वच्छता अभियान की शुरुआत।

एनएसएस, एनसीसी,गंगा ग्राम एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।

वृक्षारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम अभियान”की शुरुआत।

पीएम आवास योजना के तहत 3478 लाभुकों का गृह प्रवेश।

1173 लाभुकों को दी गई आवास की प्रतीकात्मक चाबी।

सांसद सुदामा प्रसाद और महापौर इंदू देवी हुई शामिल।

2504 लाभुकों को दिया गया स्वीकृति पत्र।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 सितंबर। आज जिलाधिकारी, भोजपुर के द्वारा समाहरणालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी एवं श्रमदान का आयोजन कर किया गया। प्रभात फेरी में जिला के सभी सरकारी,निजी विद्यालय, NSS, NCC एवं गंगा-ग्राम के 1000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत भोजपुर जिलान्तर्गत कुल 3478 लाभुकों का गृह प्रवेश एवं 1131 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी दी गई। साथ ही इस वर्ष मिशन-100 के तहत कुल 6927 लाभुकों को आवास दिया जाएगा। जिसमें से सांकेतिक तौर पर आज कुल 2504 लाभुकों को स्वीकृत्यादेश का वितरण तथा प्रधानमंत्री के द्वारा कुल 2504 लाभुकों को प्रथम किश्त की राशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
मनरेगा के माध्यम से वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी, भोजपुर द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरूआत की गई। साथ ही बताया गया कि यह अभियान हमें इस बात का संदेश देता है कि हमारा जीवन प्रकृति की गोद में संरक्षित, संपोषित व विकसित हो सकता है। इस अभियान के तहत भोजपुर जिले के सभी पंचायतों, प्रखण्डों एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 47962 वृक्षारोपण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद,महापौर नगर निगम,आरा इंदू देवी, जगदीशपुर विधायक राम बिशुन सिंह लोहिया,उप विकास आयुक्त अनुपमा सिंह निदेशक,D.R.D.A , जिला परियोजना प्रबंधन जीविका, सहायक परियोजना अधिकारी एवं अन्य मौजूद थे।

Related posts

मध्य प्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

राजस्थान:विश्व जनसंख्या दिवस पर समारोह, जनसंख्या नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर करने होंगे प्रयास : जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

rktvnews

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से छठ घाटों की तैयारियों का किया निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने बेघर बेसहारों के बीच किया कंबल का वितरण।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य विभाग की जिला परामर्श समिति (पीसीपीएनडीटी) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!उपायुक्त के निर्देशानुसार ओम साईं अल्ट्रासाउंड को देर रात किया गया सील।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राजग की जीत पर शहर से गांव तक जश्न का माहौल:अजय विश्वास भटट

rktvnews

Leave a Comment