RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर “खेल उत्सव 2024” का आयोजन किया।

मंत्रालय के 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोश एवं उत्साह के साथ “खेल उत्सव 2024” में भाग लिया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 06 सितंबर।मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 समारोह के अनुसरण में, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2024 से 30 अगस्त, 2024 तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में “खेल उत्सव 2024” का आयोजन किया।
अपने पहले संस्करण में मंत्रालय ने चार खेलों अर्थात क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में टूर्नामेंट आयोजित किए। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंत्रालय के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण जोश और उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए। मंत्रालय का लक्ष्‍य खेल उत्सव के आगामी संस्करणों में और अधिक खेलों को शामिल करना है।
मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी का वितरण समारोह 4 सितंबर, 2024 को नई दिल्‍ली स्थित शास्त्री भवन के पत्र सूचना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। ट्रॉफी वितरण समारोह के अवसर पर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बखोरापुर काली मंदिर के अध्यक्ष और संरक्षक ने एक दिवसीय हरिकीर्तन का कराया शुभारंभ!वरिष्ठ नागरिकों एवं कलाकारों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

सारण:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं सेक्टर पदाधिकारी: डीएम

rktvnews

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में चलो पौधा लगाये, वातावरण को स्वच्छ बनाए कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

फरीदाबाद:युवाओं के लिए नौकरी के सवाल पर बचती है भाजपा: पं. जगजीत शर्मा

rktvnews

भोजपुर: “लक्ष्य एक—बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ “नारे के साथ सूर्यभान सिंह ने किया जनसंपर्क,कहा जनता के प्यार में दिखी जीत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment