RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नशामुक्ति के खिलाफ निकली रैली।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 सितंबर। रविवार को संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में पिरो नगर में नशामुक्ति अभियान के तहत शांतिपूर्ण तरीके से रैली में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग ढाई सौ युवा छात्र सड़क पर पैदल मार्च किया। सभी युवा अपने हाथ में नशामुक्ति स्लोगन बोर्ड के साथ पूरे पिरो में पदयात्रा किया । तरारी मध्य जिला पार्षद राकेश सिंह ने कहा की नशामुक्ति के खिलाफ जन जन से आवाज निकालने की जरूरत है। संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने बताया की भोजपुर में नशा की दिनप्रतिदिन बढ़ती संख्या एक चिंतनीय विषय है। जिसके लिए सामुहिक प्रयास होना चाहिए।नशा युवा पीढी को बर्बाद कर दिया।ज्ञान हमे फैलाना है, नशा को मार भगाना है। नशामुक्ति के प्रमुख नारा के साथ पिरो नगर गूंज उठा। इस अभियान में विशेष सहयोग पिरो के प्रसिद्ध हवटेक कंप्यूटर कोचिंग संस्थान के संचालक वरुण सर का रहा।उक्त कार्यक्रम में संस्था सचिव सुजीत कुमार,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार,अगर अध्यक्ष रोहित वर्मा,शिक्षक छोटू सिंह, राजन राय,नीरज पांडे,गोपाल राय,सतीश राय,निरंजन सिंह,पंकज सिंह, सुशील पांडे,रंजित राय,चंदन सिंह,साधु जी इत्यादि सम्मलित रहे।

Related posts

गिरीडीह:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बिनोद कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों/जरूरतमंदों और असहाय के बीच किया कंबल वितरण.।

rktvnews

मेहनतकशों पर विश्वव्यापी हमला।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार: 18वां संस्करण पांच शहरों में अविस्मरणीय अनुभव कराएगा।

rktvnews

चतरा के प्रखंडों और पंचायतों में गांधी जयंती पर सभा का आयोजन।

rktvnews

सांगानेर में जनसुनवाई कार्यालय की शुरूआत! समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

जिलाधिकारी ने की कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की सितम्बर माह की मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment