RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल एवं निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण।

सदर अस्पताल में निबंधन काउंटर 2 से बढ़ा 5 करने का दिया आदेश।

जलजमाव की समस्या को ले बुडको के पदाधिकारियों को जल्द समाधान हेतु दिया निदेश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 सितंबर। आज जिलाधिकारी, भोजपुर, तनय सुल्तानिया के द्वारा सदर अस्पताल, आरा एवं निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज कैम्पस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यतः आकस्मिक कक्ष, वार्ड, वाह्य कक्ष, शल्य कक्ष, दीदी की रसोई, अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में मरीजो की बढती संख्या को ध्यान में रखते हुए निबंधन केंद्र की संख्या 2 से बढ़ाकर 5 करने का आदेश दिया गया। साथ ही निर्माणाधीन Command & Control Room को अविलंब चालू करने का निदेश दिया । जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या को लेकर बुडकों के पदाधिकारी को जल्द ठीक करने हेतु निदेशित किया गया। दीदी की रसोई के निरीक्षण के क्रम में मरीजों एवं उनके अभिभावकों को बैठ कर खाने की व्यवस्था करने को कहा गया। साथ ही निर्माणाधीन एम०सी०एच० भवन का कार्य दिसम्बर 2024 तक पुर्ण करने हेतु निदेश दिया गया। निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज कैम्पस एवं वहां ड्रेनेज संबंधित समस्या को लेकर पदाधिकारी को ससमय पूर्ण करने हेतु निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में भोजपुर के सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, उपाधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर जिले में दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब द्वारा नाइट फाइनल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

चतरा:खरीफ 2025 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार रथ रवाना।

rktvnews

पटना : सरस्वती पूजा परंपरागत रूप से खुशी-खुशी संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:बेहतर कार्य के लिए पदाधिकारी एवं कर्मी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

चंद्रयान-3 मिशन की वर्तमान स्थिति।

rktvnews

एआईआईए और विज्ञान भारती ने नई दिल्ली में ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स एंड टेक्नोक्रेट्स फोरम बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment