RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कई प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )10 सितम्बर।महिला एवं बाल विकास निगम,बिहार पटना एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस दरभंगा के दिशा निर्देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम 09 सितम्बर 2024 को दरभंगा जिला अंतर्गत प्रखंड के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं के बीच पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला से दरभंगा ग्रामीण अंतर्गत रानीपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने भाग लिया।
निर्णायक मंडली के द्वारा अच्छे पेंटिंग करने वाले समूहों को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान दिया गया। रानीपुर विद्यालय में साधना कुमारी को प्रथम तथा मौसम कुमारी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दरभंगा सदर ,प्रधानाध्यापक एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी द्वारा बच्चों को कॉपी,कलम,पेंसिल उपहार के रूप में दिया गया। प्रखंड स्तर पर बहादुरपुर के मुस्कान कुमारी,दुर्गा कुमारी ,बहेड़ी से राधा कुमारी,नेहा कुमारी,बेनीपुर से सालिया प्रवीन,रानी कुमारी,मनीगाछी बलौर से रजनी कुमारी,वैष्णवी कुमारी,मनीगाछी राघोपुर पश्चिम से निशा कुमारी,सोनाक्षी कुमारी,तारडीह से स्नेहा कुमारी,खुशबू कुमारी,घनश्यामपुर से मनसु कुमारी,ललिता कुमारी,बिरौल से मुस्कान खातून,सोनाक्षी कुमारी ,केवटी से राधा कुमारी,मेघा कुमारी,गौड़ाबौराम से रुना कुमारी,उषा कुमारी,हनुमाननगर से खुशबू कुमारी,उर्मिला कुमारी,सिंहवाडा से शिवानी कुमारी,बेबी कुमारी जाले से राजलक्ष्मी कुमारी,रश्मि कुमारी,किरतपुर से चांदनी कुमारी,राधा कुमारी ,कुशेश्वरस्थान से प्रियंका कुमारी,देव नंदनी कुमारी को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
सभी छात्राओं को जिला स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी,दरभंगा द्वारा सम्मानित किया जाना है।
सभी छात्राओं के बीच बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया गया।
मौके पर जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार ने बताया कि साक्षरता से ही देश का विकास संभव है।
साक्षरता दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प लें की कम से कम अपने घर परिवार में कोई भी निरक्षर नहीं रहे।
उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के जीवन अंधकारमय जैसा होता है।
केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा द्वारा बाल विवाह,घरेलू हिंसा, लैंगिक हिंसा व समानता के बारे विस्तारपूर्वक सभी छात्राओं को जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं–बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,वन स्टॉप सेंटर ,जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन ,टोल फ्री नंबर -181,112 ,इत्यादि मुद्दों पर आधारित विडियो भी दिखाया गया जिसे छात्राओं ने ध्यानपूर्वक देखा।
मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दरभंगा सदर निभा कुमारी ,जिला परियोजना प्रबंधक जयवंती सिन्हा ,जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार,केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,रानीपुर के प्रधानाध्यापक गोविन्द प्रसाद यादव ,वार्डेन पल्लवी कुमारी ,एवं शिक्षक सम्मी ,श्रीनी तरन्नुम ,दिलीप कुमार ,ममता कुमारी सहित दर्जनों छात्रा मौजूद रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 105वें स्थापना दिवस समारोह और भव्य छह दिवसीय ‘तालीमी मेला’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं।

rktvnews

इंदौर:मस्कुलर डिस्ट्राफी से पीड़ित दिव्यांगजनों के उपचार और अन्य मदद के लिये सेंटर प्रारंभ।

rktvnews

चतरा:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) के लिए प्रथम जिला समन्वय समिति सह डीटीएफ बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:1885 भवन में बनाए गए हैं जिला के सभी 3498 मतदान केंद्र:जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment