RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिरने की घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शासन द्वारा 03 सदस्यीय जांच समिति गठित।

 समिति, घटना के कारणों की समग्र रूप से जांचकर अपनी रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत करेगी।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)08 सितम्बर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिर जाने की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश शासन द्वारा गृह सचिव डॉ० संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में 03 सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन बलकार सिंह तथा मुख्य अभियन्ता (मध्य क्षेत्र), लोक निर्माण विभाग विजय कनौजिया समिति के अन्य सदस्य हैं। यह समिति, घटना के कारणों की समग्र रूप से जांचकर अपनी जांच रिपोर्ट यथाशीघ्र शासन को प्रस्तुत करेगी।

Related posts

मध्यप्रदेश में नक्सलियों का किया जाएगा खात्मा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा रैली का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 जनवरी 24

rktvnews

राष्ट्रपति की आईआईआईटी, लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति

rktvnews

प्रधानमंत्री 23 नवंबर को मथुरा में आयोजित ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

बक्सर: 28 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment