RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलासाहित्य

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

मनुष्य के पास ना जाने कितने हथियार हैं,लेकिन सूक्ष्मजीवों के पास केवल स्वयं की ताकत है… अरविंद चित्रांश

RKTV NEWS/आजमगढ़,20 मार्च महाराजगंज, आजमगढ़। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पक्षियों के संरक्षण के दृष्टिकोण से तहसील सगड़ी के महाराजगंज से लेकर सरदहा,परशुरामपुर और रग्घूपुर के समाजसेवी,अधिवक्ता और अन्य प्रबुद्ध जनों के साथ मुस्कान सामाजिक संस्थान परशुरामपुर में भारतीय लोक संस्कृति की पहचान और गरिमा की चर्चा करते हुए विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पक्षियों के संरक्षण और बचाव,सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया।
विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर मुस्कान सामाजिक संस्थान परसुरामपुर,आजमगढ़ के अध्यक्ष,वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव के अनुसार प्रमुख समाजसेवी एवं लोककला,प्रकृति पर्यावरण संरक्षक अरविंद चित्रांश द्वारा लिखित पुस्तक “बिटिया की विदाई” का अवलोकन करते हुए कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में हमारे घर आंगन की गौरैया को बिटिया का दर्जा दिया गया है। पक्षियां कुहकने के लिए तैयार है,गौरैया,कोयल सभी हमारे घर, आंगन,खेत,खलियान में फड़फड़ा रही हैं हमें इसे बचाने की जरूरत है।
पूर्व अधिशासी अधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने विश्व गौरैया दिवस पर कहा कि जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश के नेतृत्व में हम शहर से लेकर गांव तक पहल कर रहे हैं,इसी तरह से हमें हमेशा करते रहना होगा।हम जीव जंतु,पर्यावरण संरक्षण और वातावरण के शुद्धि के लिए हमेशा तैयार हैं, राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान आजमगढ़ के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ सर्वेयर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमें भीड़ नहीं करनी है, छोटी-छोटी गोष्ठियों से बचाव और सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता करते रहना है। साथ में बलराम लोहार,चंद्रभान, सूर्यकांत मौर्य आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा भोजपुर सोशल मीडिया का शंखनाद।

rktvnews

इंदौर:एम्प्लॉयीज़ को हमेशा साथ लेकर चलने का गुण है, तो सफलता निश्चित है।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार, बगहा में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भारतीय नौसेना पोत आईएनएस किल्टन द्वारा मुरा, ब्रुनेई की यात्रा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 मई 25

rktvnews

Leave a Comment