RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

06 सितंबर को भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पीरो में।

भाकपा माले की तरारी विधान सभा स्तरीय कन्वेंशन के होंगे मुख्य वक्ता।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)05सितंबर।भाकपा – माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि साम्प्रदायिक फासीवादी शक्तियों को शिकस्त दो! जमीन, आवास और 2 लाख रुपया की लड़ाई में सभी गरीबों को जोड़ दो नारे के साथ कल शहीद भवन, प्रखण्ड परिषर, पीरो में तरारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन होगा। जिसमें मुख्यातिथि दीपंकर भट्टाचार्य, महासचिव भाकपा – माले होंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का हक दो वादा निभाओ, अभियान चल रहा है जिसमे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के उपरांत सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रु. की सहायता राशि के लिए 72 हजार रु. से नीचे के आय प्रमाण पत्र, भूमिहीनों के लिए 5 डिसमिल आवासीय जमीन और पक्का मकान के सवाल मुख्य मुद्दा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार 2लाख रुपया सहायता देने में अड़चन लगा रही है जबकि खुद सरकार का ही मनना है कि 95 लाख लोग 6 हजार से कम कमा रहने हैं। इस लिए हमारी मांग है कि जो सूची बनी है उसी आघार पर सभी गरीबों को 2 लाख सहायता देनी चाहिये। भूमिहनो को 5 डिसमिल आवास देने के अपने वादे को पूरा करना चाहिए।
उन्होंने ने कहा कि कन्वेंशन में उपर्यु मुद्दों के अलावें तरारी विधानसभा उपचुनाव पर भी बातें होंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा उप चुनाव धार्मिक उन्माद पैदा कर और सामंती दबदबा के बल पर जनता को डरा कर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं। लेकिन तरारी विधानसभा के उपचुनाव में साम्प्रदायिक, फासीवाद शक्तियों का कोई चलने वाला नही है । यह धरती रामनरेश राम, रामईश्व यादव, का है और जनता ने मन बना लिया है कि क्रांतिकारी शक्तियों को जिता कर फासीवादी शक्तियों को धूल चटायेगी। इसी कारण भाजपा इस चुनाव में देर कर रही है नही तो इसे अबतक हो जाना चाहिए था।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

भारत की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा जरूरी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के अंतिम दिन 43 अभ्यर्थियों ने भरे 71 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनी, समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment