RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाधार्मिकमनोरंजनसाहित्य

जनहित साहित्य मंडल का वर्ष प्रतिपदा चैत उत्सव संपन्न।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,20 मार्च।रविवार दिनांक 19 -03-2023 को जनहित साहित्य मंडल,आरा के तत्वाधान में वर्ष प्रतिपदा चैत उत्सव कार्यक्रम जनहित परिवार शीतल टोला आरा के जिला कार्यालय में डॉ. किरण कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
देर शाम तक चले इस आयोजन में नगर के गणमान्य साहित्यकारों एवं कवियों के द्वारा चैता-चैती गायन के अलावा नूतन नवीन कविताओं का पाठ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री प्रकाश ओझा ने किया तत्पश्चात कवि नंद किशोर सिंह कमल के द्वारा घरे-घरे राम जी जन्मले हो रामा चाईत शुभ दिनवा का स्वस्वर गायन किया।
कविता पाठ करने वाले साहित्यकारों में नंदकिशोर सिंह कमल, वीरकंडे प्रसाद, राम प्रह्लाद तिवारी केहरी, डॉ. रेणू मिश्रा, डॉ कुमार शीलभद्र, कृष्ण कुमार, अरविंद कुमार सिंह, श्री प्रकाश ओझा, अलख अनाड़ी, अजय गुप्ता अज्ञानी, रंजन कश्यप, अविनाश कुमार पाठक डॉ. नथुनी पांडे, गोपाल प्रसाद रमेश सिंह रामप्रपन्न आदि प्रमुख थे। मंच का संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन अतुल प्रकाश ने किया।

Related posts

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:बहियारा में बन रहा है तिरुपति बालाजी मंदिर।

rktvnews

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी ने की।

rktvnews

कालाजार और डेंगू से बचाव हेतु एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने भेजा प्रचार प्रसार रथ।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment