RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

रामनवमी पर निकलेगा ऐतिहासिक जूलूस,बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 मार्च। रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए स्वयंसेवकों की बैठक लगातार चल रही है ।उसी क्रम में आज भी महादेवा हनुमान मंदिर के परिसर में सम्मानित अध्यक्ष संत शिवनाथ दास महाराज जी श्री देवराहा बाबा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। आज प्रभु श्री राम का बड़ा पोस्टर बाबा के नेतृत्व में जारी किया गया और प्रचार प्रसार के लिए सभी युवाओं को बताया गया कि यह प्रचार प्रसार के लिए जिला स्तर पर घर-घर पहुंचाया जाय। वही महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने बताया कि प्रभु श्री राम के “दिवस को भव्य बनाने के लिए जिले के कई ग्रामीण मंडलों में भी बैठक चल रही है जिसके क्रम में आज गजराजगंज में बैठक हुई और वहां के लोगों को जागरूक करने रामनवमी शोभा यात्रा समिति से जोड़ने तथा हजारों हजार की संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया।इसके लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार-प्रसार का काम तेजी से चल रहा है। उपस्थित प्रमुख लोगों में सुधीर जी सचिव ,गोकुल सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह, उदय आनंद, सुनील सिंह बादल जालान ,संजय कनौजिया ,विजय कुमार भारती ,आदित्य जी ,वासुदेव नारायण सच्चू आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का लिया गया संकल्प।

rktvnews

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

कैथाप्रम दामोदरन नंबूदरी प्रतिष्ठित हरिवरसनम पुरस्कार से सम्मानित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश — दवा, उपकरण व ममता वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

rktvnews

पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव विनी महाजन ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

डालमिया भारत ने वित्त वर्ष 25 तक 49.5 एमटीपीए उत्पादन क्षमता का लक्ष्य किया हासिल।

rktvnews

Leave a Comment