RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मेद अस्पताल का किया दौरा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)01 सितंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शनिवार को उम्मेद अस्पताल का दौरा किया । उन्होंने आईसीयू में 14 दिनों से भर्ती पीड़ित बच्ची से मुलाकात की और चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

पीड़ित बच्ची का हो बेहतर इलाज

चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री उम्मेद अस्पताल के आईसीयू में 14 दिन से भर्ती पीड़ित बालिका से मिले। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अफजल हकीम, डॉ सुनील कोठारी, डॉ रिजवाना शाही व डॉ नीलम मीना से उसके अब तक के इलाज व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पीड़ित बालिका का बेहतरीन इलाज किया जाए और उसके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। उसने पीड़ित बालिका के साथ रह रहे उसके सात वर्षीय भाई से भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के अब तक के इलाज के बारे में संतोष प्रकट किया।

अस्पताल में अच्छा कैफेटेरिया शुरू किया जाए

चिकित्सा मंत्री ने सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अफजल हकीम को निर्देश दिए की उम्मेद अस्पताल में एक अच्छा कैफेटेरिया मरीजों के परिजनों एवं अस्पताल कर्मियों के लिए शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि कैफेटेरिया में अच्छी क्वालिटी का सस्ती दर पर खाना व अन्य वस्तुएं उपलब्ध हो। अच्छी साफ सफाई वाला हो।

अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली

चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल अधीक्षक से उम्मेद अस्पताल परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल परिसर में पीजी इंस्टीट्यूट व पीजी हॉस्टल का निर्माण कार्य चल रहा है जो अंतिम चरणों में है। आगामी लगभग डेढ़ माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। आरएसआरडीसी द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है।

महाराजा उम्मेद सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया

चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थित महाराजा उम्मेद सिंह जी मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Related posts

भोजपुर: डॉ नेमीचन्द्र शास्त्री विद्यालय में सम्मान सह कला प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आइलाज एडवोकेट अजात शत्रु की नज़रबंदी गैरकानूनी और असंवैधानिक: आइलाज भोजपुर

rktvnews

समय उसके इशारे पर चलता था!

rktvnews

मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगुभाई पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने युएसए के राजदूत एरिक गार्सेटी व प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, राज्यपाल ने राज्य की ओर से किया अभिनन्दन।

rktvnews

रामगढ़: गणतंत्र दिवस को लेकर सिदो कान्हू मैदान में हुआ अंतिम अभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment