RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सङक के किनारे व्यक्ति का शव बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा- बक्सर एन एच 922 पर वीरपुर तेतरिया रोड पर तेतरिया गाँव के पास सड़क के किनारे महुआ के पेड़ के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान विनोद कुमार सिंह उर्फ लाला (30 वर्ष) के रूप में की गई जो बिहिया थाना क्षेत्र के कटेयाॅ निवासी राजनाथ महतो का पुत्र बताया जाता है। मृतक विनोद कुमार सिंह उर्फ लाला अपने मामा संजय कुमार महतो के यहाँ बीरपुर में रहता था और एक मुर्गी फार्म में काम करके जीविकोपार्जन करता था। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मृतक के मुॅह से खून निकला था। उसका शरीर काले रंग का हो गया था तथा बायाँ हाथ टूटा जैसा था। बताया जाता है कि मृतक  रात 11 बजे मोबाइल से बात करते निकला पर घर नहीं लौटा। सुबह में उसका शव बरामद किया गया। दो-चार दिन पहले भी वह रात में मोबाइल से बात करते हुए घर से निकला था लेकिन सुबह में लौट आया था। यही सोच कर परिजनों ने रात में उसकी खोज नहीं की। मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी गुड़िया देवी, पुत्री प्रिया (6 वर्ष), पुत्र शिवम (4 वर्ष) सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस मामले की तफशीष में जुट गई है तथा घटना के करण का पता लगाने मे लगी है। दबी जुबान से लोग इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Related posts

वायु सेना उप प्रमुख ने उड़ाया हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एचटीटी-40

rktvnews

भोजपुर:भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास दर्ज है फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया में।

rktvnews

लोक जनशक्ति पार्टी रा भोजपुर का समीक्षा और विस्तार को लेकर हुई बैठक!बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन से चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनेंगे:प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी

rktvnews

गढ़वा:जिले में आयोजित PM Apprenticeship Mela-सह-भर्ती कैंप में युवाओं का उत्साहपूर्ण सहभाग, 20 अभ्यर्थियों को मिला ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में शराब के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment