RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:चम्पई सोरेन के इस्तीफे के बाद रामदास सोरेन ने ली मंत्रीपद की शपथ।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ पत्रकार)30 अगस्त। रामदास सोरेन ने आज झारखण्ड राज्य के मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त मंत्री रामदास सोरेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री हफिजुल हसन, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सविता महतो, विधायक निरल पूर्ति, विधायक दशरथ गागराई, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक सुखराम उरांव, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची द्वारा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में विरासत बचाने की लड़ाई लड़ेगे-जागा कुशवाहा ।

rktvnews

धर्मेन्द्र प्रधान ने विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के तहत प्रशिक्षित 100 से अधिक उद्यमियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

सीतामढी:मदनपुर पंचायत में जन संवाद

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास की संकल्प यात्रा आज आरा पहुंची! नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले को दी लगभग 1500 करोड़ रुपये की सौगात।

rktvnews

Leave a Comment